रूस के हमले से यूक्रेन में पहले दिन 137 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं। एएफपी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के हवाले से यह जानकारी दी है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन को अकेला छोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें : चिडू का पानी शनि मंदिर में भण्डारा 26 फरवरी को

वहीं, गुरुवार को यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने रूस के हमले में 57 यूक्रेनी नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की थी और 169 के घायल होने की जानकारी दी। ल्याशको ने कहा कि यूक्रेन के अधिकारी देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को फिर से तैयार कर रहे हैं, ताकि शत्रुता के चलते हो रहे घटनाक्रम के बीच चिकित्सा सहायता की आवश्यकता वाले लोगों के लिए जगह बनाई जा सके। 

यह भी पढ़ें : रूस-यूक्रेन में युद्ध हुआ तो India में महंगी हो जाएंगी कई चीजें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन पर आक्रमणकारी होने का आरोप लगाते हुए रूस के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की, लेकिन रूसी बलों के खिलाफ युद्ध के लिए यूक्रेन में अमेरिकी बलों को भेजने से साफ इनकार कर दिया

error: Content is protected !!