हिमाचल प्रदेश के राजा वीरभद्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स, कुमारहट्टी में 37वीं अखिल भारतीय डाक वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन 24 फरवरी से 28 फरवरी तक किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में डाक विभाग की 13 टीमें भाग लेंगी, जिसमें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल होंगे।

इस आयोजन की जानकारी निदेशक डाक सेवाएं, हिमाचल प्रदेश डाक परिमंडल बिशन सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन 24 फरवरी सुबह 10 बजे प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल, कुलपति डॉक्टर यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी द्वारा किया जाएगा। साथ ही, इस कार्यक्रम में परशुराम अवॉर्डी चमन सिंह धोटा (वॉलीबॉल) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें : एनसीसी “A” प्रमाण पत्र परीक्षा में 140 कैडेट्स ने लिया भाग

कई राज्यों की स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं
डाक विभाग ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी अलग-अलग राज्यों को दी है।

  • केरल – सांस्कृतिक स्पर्धा
  • आंध्र प्रदेश – कैरम बोर्ड
  • कर्नाटक – बैडमिंटन
  • हिमाचल प्रदेश – वॉलीबॉल
  • महाराष्ट्र – शतरंज
  • मध्य प्रदेश – हॉकी
  • गुजरात – क्रिकेट

यह भी पढ़ें : सोलन में 08 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, जल्द करें आवेदन

इस प्रतिस्पर्धा का मुख्य आकर्षण 27 फरवरी की शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें देशभर के वॉलीबॉल खिलाड़ियों के लिए खास प्रस्तुतियां रखी जाएंगी।

समापन समारोह 28 फरवरी 2025 को दोपहर 2:00 बजे संपन्न होगा। यह प्रतियोगिता वॉलीबॉल प्रेमियों और खेल जगत के लिए एक बड़ा आकर्षण साबित होगी।

error: Content is protected !!