AC News , Arki : अर्की उपमण्डल में हिमाचल प्रदेश 11 वीं गृह रक्षा वाहिनी का 60वां स्थापना दिवस अर्जुन खेल मैदान में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें 11 वीं गृह रक्षा वाहिनी सोलन के वाहिनी प्रशासनिक अधिकारी सोहन लाल बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। इस मौके पर पूर्व सेवानिवृत्त होमगार्ड अधिकारी मनोहर लाल शर्मा भी विशेष रुप मे उपस्थित रहे। 
 
समारोह स्थल पर मुख्यातिथि का जवानों द्वारा स्वागत किया गया। ततपश्चात वाहिनी प्रशासनिक अधिकारी ने परेड का निरीक्षण किया व परेड की सलामी ली। इस दौरान जवानों द्वारा विभिन्न प्रदर्शन किए गए। जिसमे पी टी, स्कॉट 1, स्कॉट 2, ड्रिल, बैंड डिस्प्ले, रेस्क्यू जैसे अन्य प्रदर्शन किये गए।
 
मुख्यातिथि ने जवानों को स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि होमगार्ड के जवान वलन्टियर की तरह निष्काम सेवा करते है जो कि अनुकरणीय है।आज प्रत्येक विभाग में होमगार्ड के जवान अपनी सेवाएं दे रहे है। 
 
इस मौके पर महिला विंग वरिष्ठ प्लाटून कमांडर रंजना,कम्पनी कमांडर चंद्रशेखर शर्मा, कम्पनी कमांडर राम किशन ठाकुर, कम्पनी कमांडर बलदेव शर्मा, व.प.क. राजेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!