AC News , अर्की  : अर्की उपमंडल स्तरीय दो दिवसीय बाल विज्ञान मेले का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंज्याट में 28-29 अक्टूबर 2022 को किया जा रहा है। जिसमे अर्की उपमंडल के विभिन्न विद्यालयों से 594 विद्यार्थी क्विज प्रतियोगिता, विज्ञान गतिविधि , मैथ्स ओलम्पियाड तथा मॉडल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 28 अक्टूबर 2022 को प्रातः 11:00 बजे रिटायर जॉइंट जूनियर डायरेक्टर व मानव कल्याण समिति के संस्थापक डॉक्टर संत लाल शर्मा, समारोह का शुभारंभ करेंगे तथा 29 अक्टूबर 2022 को डॉक्टर जगदीश नेगी, उप निदेशक उच्च शिक्षा, सोलन विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।

error: Content is protected !!