AC News , कुठाड़ ( राजीव ख़ामोश ) :  हिमाचल में जब से चुनाव की तिथि की घोषणा हुई है तबसे हर पार्टी के प्रत्याशी ने अपने प्रचार को तेज़ कर दिया है और हर रोज़ प्रत्याशी जनसभाओ को सम्बोधित कर रहे हैं इसी कड़ी में आज दून विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी राम कुमार की तरफ से ग्राम पंचायत दाड़वा के जतरोग में एक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा पहुंचे।

आनन्द शर्मा के जतरोग पहुँचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया और कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी राम कुमार ने उन्हें हिमाचली टोपी ओर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।अपने सम्बोधन में चौधरी राम कुमार ने  भाजपा सरकार को जुमलों की पार्टी बताकर कहा कि न तो आज तक किसी के खाते में 15-15 लाख रुपये आये। नोटबन्दी के समय जिस परेशानी का सामना जनता को करना पड़ा इसे जनता आज तक भूला नही पाई है और कोरोना काल के दौरान गरीब लोगों के साथ हुए अन्याय को भूला नहीं जा सकता . 

चुनाव से सम्बन्धित किसी भी मामले बारे सामान्य पर्यवेक्षक से करें सम्पर्क

दून से पूर्व भाजपा विधायक पर बरसते हुए राम कुमार ने कहा कि उनके कार्यकाल में पूरे क्षेत्र में गुंडागर्दी  और भ्रष्टाचार हुआ है।उन्होंने सिर्फ अपना और अपने परिवार का ही विकास किया है। राम  कुमार ने कहा कि मेरे समय मे पट्टा ओर कुठाड़ में 2-2 एम्बुलेंस दी थी जो आज बन्द हो गई हैं। पट्टा में 24 घंटे स्वस्थ सुविधा मेरे कार्यकाल में दी गई थी वहां पर आज कोई डॉक्टर नही है।

आनंद शर्मा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की आज भाजपा के वो नेता भी प्रचार के लिए आ रहे हैं जिन्होंने हिमाचल सिर्फ नक्शे पर ही देखा है। हिमाचल ओर दूंन की जनता समझदार है उन्हें पता है कि किस पार्टी ने आज़ादी की लड़ाई लड़ी कौन सी पार्टी भारत को विकास की ओर लेकर गई।

महँगाई पर भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीज़ल की कीमतें आसमान छू रही हैं। घरेलू गैस आम जनता की पहुंच से बाहर हो गई है। उन्होंने कहा कि जिला सोलन की सभी सीटें कांग्रेस जीत रही है।अंत मे उन्होंने ने जनता से चौधरी राम कुमार के हक में वोट डालने की अपील की. आनंद शर्मा जी ने कहा की दून को आज तक कोई बड़ा नेतृत्व सरकार में नही मिला। उन्होंने दून की जनता को कहा की इस बार आप चौधरी राम कुमार को जीताकर भेजेंगे तो सरकार में उन्हें मंत्री बनाया जायेगा .

सामान्य पर्यवेक्षक मिन्हाज आलम ने किया निरीक्षण

इस मौके पर जिला सोलन कोंग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार,ब्लॉक कोंग्रेस के अध्यक्ष कुलतार ठाकुर, महिला मोर्चा की प्रधान वीना रघुवंशी, नगर परिषद बद्दी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी मदन लाल, यूथ प्रेजिडेंट प्रज्वल गुप्ता, निधि चौधरी, अजितेश चौधरी, डॉक्टर अंशु, नरेश ठाकुर, आशीष शर्मा,राजू शर्मा घनशाम, सुरजीत चौधरी हेम चद कश्यप, नेक राम, सतीश चंद, प्रेम चंद, मोहिंदर ठाकुर, सुरेंद्र, बक्शी राम, बिल्लू खान, कैलाश शर्मा, राम रत्न, दया राम, बलबीर मौजूद थे

error: Content is protected !!