AC News : दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनावों ( Delhi MCD Election )में प्रचार करने के लिए भाजपा और कांग्रेस रणनीति बनाने में जुट गयीं हैं .दिल्ली नगर निगम और विधानसभा चुनावों में प्रदेश से हर बार नेताओं की चुनाव प्रचार में ड्यूटी लगाई जाती है इसी के चलते भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की ड्यूटियां लगने वाली हैं .

दिल्ली में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कई लोग रहते हैं और इन हिमाचलियों को नगर निगम चुनावों में रिझाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राज्य चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली जायेंगे .

जहाँ एक ओर बड़े नेताओं की रैलियां करवाने की योजना बने जा रही है वहीँ दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के नेता दिल्ली के कुछ वार्डों में डोर टू डोर प्रचार का जिम्मा संभालेंगे . हाल ही में हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा के चुनाव की मतगणना 8 दिस्मबर को होनी है ऐसे में दिनों के लिए प्रदेश के नेताओं को दिल्ली में भी चुनाव प्रचार के लिए लगाया जाएगा .  

error: Content is protected !!