शहनाज़ भाटिया , अर्की : ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्की की मासिक बैठक अर्की लोकनिर्माण विभाग  विश्राम गृह में ब्लाक कांग्रेस  अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।बैठक में अर्की विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों प्रधान,उप प्रधान,बीडीसी सदस्य तथा पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया ।
 
ब्लाक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप ने अपने संबोधन में विधानसभा क्षेत्र की जनता को नववर्ष की शुभकामनाएं दी तथा बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया की अर्की विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ  कार्य किया उन को निष्कासित किया जाएगा ।
 
इसके अतिरिक्त पुनः एक बार फिर समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक मत से आवाज उठाई की विधायक संजय अवस्थी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष सतीश कश्यप ने दाडलाघाट स्थित अंबुजा सीमेंट कंपनी एवं बिलासपुर में बरमाणा में एसीसी कंपनी को अड़ानी ने मनमाने तरीके से बंद करना न्याय उचित नहीं है। अड़ानी  ने कंपनी खरीदी है न की स्थानीय लोग के हित खरीदें है। 

यह भी पढ़ें ; बीएल स्कूल कुनिहार में मनाया गया नववर्ष का जश्न

 
ब्लाक कांग्रेस पार्टी सभी ट्रांसपोर्ट  आपरेटरो के हितों की रक्षा के लिए कंधे से कन्धा मिलाकर साथ खड़ी है तथा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि जल्द ही इस विवाद का हल शांति पूर्ण तरीके से निकाल कर ट्रांसपोर्ट आपरेटरो के हितों को सुरक्षित किया जाऐ।ब्लाक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप ने अपने संबोधन में अर्की डिग्री कालेज मे नये सत्र अप्रैल से एम ए की कक्षाएं शुरू होने की स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और अर्की के विधायक संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया
 
बैठक में एसी -एटी सेल के अध्यक्ष सीडी बंसल, आल इंडिया कांग्रेस सोलन के महासचिव ओम भाटिया, ब्लाक कांग्रेस के खंजाची  रोशन वर्मा ,कांग्रेस महिला की अध्यक्षा विमला ठाकुर, सेवादल के अध्यक्ष  जयप्रकाश, ब्लाक कांग्रेस के सुरेंद्र वर्मा, महासचिव कमलेश शर्मा, उपाध्यक्ष डीडी शर्मा, जिला सचिव राजेन्द्र रावत,जिला कांग्रेस सोलन के पूर्व सेवादल के अध्यक्ष  संजय ठाकुर , पूर्व बीडीओ कुनिहार के उपाध्यक्ष ऋषिदेव, ब्लाक कांग्रेस अर्की सोशल मीडिया के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, महासचिव सीमा शर्मा, रुचिका गुप्ता युवा कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष  अशोक भारद्वाज, गुरदास राम , विद्यासागर,  चम्यावल पंचायत की प्रधान उर्मिला, देवकली गौतम, बीडीसी सदस्य शशिकांत, डूमेहर  खेमचंद,  कुनिहार राजेंद्र शर्मा,वेद भारदवाज, विजय सिंह कंवर, बलदेव, सतीश ठाकुर मदन, राजेश शांडिल्य, नरेश गोपाल, नेहरू जय सिंह ठाकुर, धीरज डीपी गौतम , चमन  ठाकुर ,  मनसा राम, जियालाल, ओम प्रकाश तिलक, राजेश गुप्ता , सुरेन्द्र ठाकुर , कृष्ण चंद कंवर , लेखराम, दलीप आदि सदस्यों ने भाग लिया
error: Content is protected !!