राजीव, कुठाड़ : पुलिस थाना कसौली के अंतर्गत जंगेशु मे एक i20 कार HP12 6577 अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे जा गिरी जिसमें में तीन लोगों ली मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है।

मृतकों की पहचान सूरज ठाकुर नालागढ़ निवासी, शुभम नालागढ़ निवासी और संगम कुरुक्षेत्र निवासी के रूप में हुई है,फिलहाल मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार कसौली-परवाणू वाया जंगेशू सड़क पर यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। लोगों ने पुलिस को बताया कि सुबह कुछ गिरने की आवाज आई थी। जिसके बाद उन्होंने घर से बाहर निकलकर देखा तो अंधेरा होने के चलते कुछ दिखाई नहीं दिया। इसके बाद जब सुबह लोग घरों से निकले तो देखा कि एक कार सड़क से नीचे जा गिरी है।

पुलिस उपाधीक्षक परवाणू प्रणव चौहान ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम इ एस आई परवाणू में करवाया जा रहा है जिसके बाद उनके शवों को परिजनों को सौंप दिया जायेगा पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है.

error: Content is protected !!