अर्की उपमंडल की साई पंचायत के हुडू नाला स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर में राम नवमी को श्रीराम कथा संपूर्ण हो गई। श्रीराम कथा में 9 दिन तक  सैंकडो़ श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लिया। कथा प्रवक्ता पंडित संजीव गर्ग ने श्रोताओं को भगवान राम के जीवन से कर्तव्य परायणता अपनाकर धर्म के मार्ग व उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। श्रीराम ने घोर कष्ट सहते हुए भी अपने कर्तव्य और धर्म का पालन किया, यही कारण है कि आज भी उनके शौर्य, पराक्रम और आदर्श जीवन की चर्चा होती है। श्री राम कथा का आयोजन करवाने में संकट मोचन मंदिर कमेटी सदस्य नरसिंह महंत, कमलेश (टिटू) सोहन लाल शास्त्री, कंचन, वेद प्रकाश आदि का प्रमुख योगदान रहा। अर्की के विधायक (सीपीएस) संजय अवस्थी किसी कारणवश श्रीराम कथा के कार्यक्रम में नहीं आ सकें। उन्होनें क्षेत्रवासियों को इस महा आयोजन व राम नवमी पर्व की बधाई दी।

error: Content is protected !!