हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक गहमागहमी के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को शिमला पहुंची हैं.  प्रियंका चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए शिमला पहुंची हैं.

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी प्रियंका के साथ सड़क मार्ग से शिमला लौटे हैं प्रियंका गांधी का यह निजी दौरा बताया जा रहा है.

शिमला दौरे के दौरान प्रियंका  हिमाचल के कई कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों पर फीडबैक ले सकती हैं इससे पहले भी वह शिमला आती रही हैं.

शिमला के नजदीक छराबड़ा में प्रियंका का अपना घर है बीते विधानसभा चुनाव के दौरान भी वह काफी समय तक छराबड़ा में रुकी थीं. 

यह भी पढ़ें : प्रतिभा सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इन्कार

error: Content is protected !!