जन्माष्टमी हिंदू धर्म का प्रमुख त्यौहार है, जो पूरे देश में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए लड्डू गोपाल को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाने का विशेष महत्व है। लेकिन आप कुछ खास भोग लगाकर भी भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं, जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को किन चीज़ों का भोग लगाना चाहिए।

पंजीरी का भोग

पंजीरी भगवान कृष्ण को अत्यंत प्रिय है। जन्माष्टमी की पूजा पंजीरी के बिना अधूरी मानी जाती है। इसे गेहूं के आटे, चीनी, घी, बादाम, काजू, इलायची पाउडर, किशमिश, नारियल और मखाना मिलाकर बनाया जाता है। यह भोग बाल गोपाल को अर्पित करने से विशेष पुण्य मिलता है और हर मनोकामना पूरी होती है।

माखन-मिश्री का भोग

माखन और मिश्री भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय भोग है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यशोदा मईया बाल गोपाल को माखन में मिश्री मिलाकर खिलाती थीं। इसलिए जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगाना न भूलें। यह भोग उनके प्रियतम भोगों में से एक है और इससे विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें : जन्माष्टमी 2024: श्रीकृष्ण के पसंदीदा रंग पहनें, पूजा होगी सफल

पंचामृत का भोग

जन्माष्टमी की पूजा में पंचामृत का विशेष महत्व है। इसे दूध, दही, घी, गंगाजल और शहद से बनाया जाता है। पंचामृत के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। इसके साथ ही भोग में तुलसी का पत्ता अवश्य रखना चाहिए क्योंकि तुलसी के बिना भगवान कृष्ण का भोग पूर्ण नहीं होता।

खीर का भोग

खीर भगवान कृष्ण को अति प्रिय मानी जाती है। मान्यताओं के अनुसार, माता यशोदा कृष्ण को चावल से बनी खीर खिलाती थीं। इसलिए जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को खीर का भोग जरूर अर्पित करें। यह भोग धन-संपत्ति और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

दही, खीरा और केला का भोग

भगवान कृष्ण को दही, खीरा और केला भी अत्यंत प्रिय हैं। इसलिए जन्माष्टमी के दिन दही के साथ खीरा और केला का भोग भी लगाएं। इन सरल और पवित्र भोगों से भगवान कृष्ण अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं।

जन्माष्टमी पर भोग लगाने के फायदे

भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए इन भोगों को लगाना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह न सिर्फ आपको आध्यात्मिक सुख देता है बल्कि निसंतान दंपतियों को संतान प्राप्ति का भी आशीर्वाद मिलता है। साथ ही जन्माष्टमी पर पूजा-अर्चना और भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सभी दुख-दर्द दूर होते हैं।

Disclaimer:यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। कृपया अपने धर्मगुरु से परामर्श करके ही कोई निर्णय लें।

error: Content is protected !!