गलोग के देवधार Temple के समीप चलाया सफाई अभियान , पौधा रोपण भी किया गया

गलोग के देवधार Temple के समीप चलाया सफाई अभियान

अर्की , शहनाज़ भाटिया : 

नेहरू युवक मंडल गलोग द्वारा गलोग के सार्वजनिक मंदिर देवधार के समीप युवक मंडल प्रधान दिलीप वर्मा की अध्यक्षता में सफाई अभियान चलाया गया तथा पौधा रोपण भी किया गया।

गलोग के देवधार Temple के समीप चलाया सफाई अभियान

मंडल प्रधान दिलीप वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि की सर्वप्रथम सभी युवाओं ने मंदिर परिसर के आसपास उगी झाड़ियों को काटा व साफ सफाई की तत्पश्चात सभी सदस्यों द्वारा पीपल, बड़ व बिल पत्र के पौधे लगाए गए तथा मंदिर परिसर में फूलों के पौधे भी रोपे गए।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में हेमराज, नरोत्तम, राजकुमार, कर्म ठाकुर, यशपाल आदि सदस्यों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!