राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक प्रकट करने Rampur पहुंचे कुठाड़ वासी

कुठाड़ , राजीव ख़ामोश :

राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक प्रकट करने Rampur पहुंचे कुठाड़ वासी

जिला सोलन के कृष्णगढ़ कुठाड़ के लोगों ने राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर रामपुर बुशेहर में उनके निवास स्थान पर पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह व बेटे राजा विक्रमादित्य सिंह व अन्य परिजनों के समक्ष शोक प्रकट करते हुए उन्हें इस विकट घड़ी से उबरने के लिए ढांढस बंधवाया |

राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक प्रकट करने Rampur पहुंचे कुठाड़ वासी

इस दौरान राजा वीरभद्र सिंह से जुडी कई बातों को परिजनों ने सांझा करते हुए कहा कि उनके लिए प्रदेश का हर इंसान अपना था वे राजनीति से हटकर भी लोगों से खूब मिला करते थे और उनके सुख और दुःख को बांटा करते थे | इस मौके पर विक्रमादित्य सिंह ने भी कुठाड़वासियों के राजा वीरभद्र सिंह के प्रति अथाह प्रेम देखते हुए सभी का धन्यवाद किया | उन्होंने कहा कि उनके पिता स्व. वीरभद्र सिंह का लोगों के साथ राजनीति से ऊपर उठकर एक पारिवारिक रिश्ता था उसे वह एक बेटे के रूप मे कायम रखेंगे और हमेशा उनके आदर्शों का अनुसरण करने का प्रयास करते रहेंगे |

राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक प्रकट करने Rampur पहुंचे कुठाड़ वासी

रामपुर पहुंचे इन लोगों में से जाडला के प्रेम ठाकुर ने कहा कि राजा वीरभद्र ने प्रदेशवासियों के दिलों पर राज किया है और वे हमेशा उनके दिलों पर राज करते रहेंगे | केडी शर्मा ने भी अपने विचारों को सांझा करते हुए कहा कि उनका जीवन हमेशा जनता के लिए ही समर्पित था उनके जैसा नेता न कोई था और न ही भविष्य में कोई उनके जैसा हो पायेगा | सूरत राम रनौट ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह के यूं अचानक चले जाने से आज सभी आहत हुए हैं |

इस दौरान केडी शर्मा , डॉ. मदन लाल , नरेश उर्फ़ संजीव कुमार , राकेश शर्मा , प्रेम सिंह ठाकुर , सूरतराम रनौट , नागेन्द्र शर्मा , राम कुमार , सुदेशन शर्मा , रविंदर शर्मा , प्रेम राज , भगवानदत्त आंगिरस, मनसा राम रनौट , शंकर जय किशन , कमल कुमार , माला देवी , सोमा शर्मा , मथुरा शर्मा , ऊषा शर्मा , दर्शनू शर्मा , सत्या देवी , राम सिंह शर्मा , ईश्वर दत्त , रजत बाली सहित अन्य कुठाड़ वासी मौजूद रहे |   

 

 

error: Content is protected !!