Arki पहुँचा स्व.वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश , कांग्रेस नेताओं सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने अस्थि कलश पर पुष्प चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि

Arki पहुँचा स्व.वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश

Arki पहुँचा स्व.वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश

अर्की , शहनाज़ भाटिया :

अर्की लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आज स्व0 वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देने व दर्शनार्थ के लिए अस्थि कलश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेन्द्र ठाकुर द्वारा अर्की लाया गया। जिसको कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा सुनिश्चित समय पर अर्की की गम्भर नदी में विधि विधान के साथ अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र अर्की के विधायक स्व राजा वीरभद्र सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह अर्की में श्रद्धांजलि शोक सभा का आयोजन किया गया। जहां उपस्तिथ लोगो ने गमगीन हृदय से अर्की के विधायक स्व0 राजा वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश के दर्शन किये व अश्रुपूर्ण नेत्रों से पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया। 

Arki पहुँचा स्व.वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि स्व0 राजा वीरभद्र सिंह के निधन से जहां प्रदेश को भारी नुकसान हुआ है वहीँ अर्की विधान सभा क्षेत्र को भी भारी क्षति हुई है। जोकि भविष्य में अपूर्णीय है। उन्होंने कहा कि अर्की क्षेत्र के विकास के लिए स्व0 राजा वीरभद्र सिंह के कई योजनाएं थी लेकिन उनके देहावसान के कारण अब अर्की के विकास की गति में कुछ रुकावट आएगी। 

Arki पहुँचा स्व.वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश

अर्की कांग्रेस अर्की क्षेत्र की क्षति को उनके सुपुत्र विक्रमादित्य विधायक ग्रामीण शिमला व रानी प्रतिभा सिंह के सहयोग से गति लाने का प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि दर्शनों व श्रद्धाजंलि के पश्चात अर्की विधायक स्व0 राजा वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश को पूरे विधि विधान से अर्की की ग्राम पंचायत बनोह खरड़ हट्टी में बह रही मुख्य खड्ड गम्भर खड्ड में प्रवाहित किया जाएगा।

error: Content is protected !!