SDM विकास शुक्ला को दी भावभीनी विदाई

अर्की , शहनाज़ भाटिया : 

उपमंडल अर्की से कुल्लु के लिए तबदील किए गए एस.डी.एम. विकास शुक्ला को शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा भावभिनी विदाई दी गई । इस अवसर पर संस्थाओं द्वारा उनके उत्कृष्ठ कार्यो के लिए उन्हें समानित किया गया। प्रबुध लोगों ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान आम आदमी का काम आसानी से हो जाता था तथा खास कर गरीब आदमी का काम वे पहले करते थे।

SDM विकास शुक्ला को दी भावभिनी विदाई

इस अवसर पर एस.डी.एम. ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान उन्हें लोगों का पूर्ण सहयोग मिला। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविन्द शर्मा, समाज सेवक टी.सी.शर्मा, लेख राम कौंडल, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियन्ता विकास ठाकुर, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग रवि कपूर, तहसीलदार रमन ठाकुर, सी.डी.पी. ओ. गौतम, सरयांज पंचायत के प्रधान रमेश ठाकुर, आर.एम. खान, परविन्द्र वर्मा, नगर पंचायत के पार्षद सुरेन्द्र कुमार व समाज सेवक अशोक ठाकुर भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!