किसानों ने लगाई प्रदेश Govt. से फसली कर्जा माफ़ करने की गुहार

साई, निजी संवाददाता :

ज़िला सोलन के दून विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़ी क्षेत्र साई में भारतीय किसान संगठन साई ज़ोन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर निक्का राम ने हिमाचल प्रदेश सरकार से प्रार्थना की है की पंजाब सरकार की तरह हिमाचल प्रदेश में भी किसानों के फसली कर्ज माफ होने चाहिए क्योंकि करोना काल में प्रत्येक वर्ग को कुछ ना कुछ सरकार की तरफ से मिला है |

किसानों ने लगाई प्रदेश Govt. से फसली कर्जा माफ़ करने की गुहारलगभग 2 साल से प्रदेश के किसान कर्ज के रूप में डूबते जा रहे हैं क्योंकि कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश के किसानों को बहुत अधिक मार पड़ रही है इस समय किसानों द्वारा लगाई गई सब्जियों का भी उचित दाम नहीं मिलता 25 किलो टमाटर का मूल्य सौ से डेढ़ सौ रुपए मिल रहा है जिसमें प्रदेश के किसानों की लगभग 6 महीने की कमाई है और उसमें किसानों को सब्जियों के बीज के पैसे भी पूरे नहीं होंगे |

अध्यक्ष सूबेदार मेजर निका राम जी व भारतीय किसान संगठन प्रदेश के मुख्य कार्यकारिणी के मेंबर ठाकुर रामलोक ने भी हिमाचल प्रदेश सरकार से प्रार्थना की है की पंजाब सरकार की तरह हिमाचल प्रदेश में भी किसानों के फसली कर्ज माफ होने चाहिए |

error: Content is protected !!