देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा का स्थापना दिवस 11 जनवरी 2024 को कुनिहार में बड़े आयोजन के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन होटल दावत में सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसमें प्रादेशिक बैठक के साथ-साथ संगठन को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श होगा।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत, मंडल, विधानसभा, जिला और प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारियों के साथ नियुक्ति पत्र भी जारी किए जाएंगे। इस बैठक में प्रदेश में सवर्ण समाज को एकजुट करने और मुख्य सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
संस्थापक एवं अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि वर्तमान समय में प्रदेश में सत्ता पक्ष और विपक्ष से जनता परेशान है। इस पर चर्चा होगी कि संगठन जनता की आवाज बनकर कैसे सामाजिक और राजनीतिक समस्याओं का समाधान कर सकता है।
इस अवसर पर पूरे प्रदेश में सवर्ण समाज को संगठित करने के लिए सदस्यता अभियान की रणनीति बनाई जाएगी। यह अभियान हर गांव, पंचायत और जिला स्तर पर चलाया जाएगा ताकि समाज के हर व्यक्ति को संगठन से जोड़ा जा सके।
कार्यक्रम में प्रदेश भर के गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। रूमित सिंह ठाकुर ने अपील की है कि सभी लोग इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा, “आपकी उपस्थिति समाज और प्रदेश को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी।”
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सवर्ण समाज के लोगों को एकजुट करना और प्रदेश के विकास में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है।