हिमाचल प्रदेश के 224 खिलाड़ियों का दल 38वें राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए रवाना हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओकओवर से खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। यह खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए नई नीतियां ला रही है। जिला स्तर पर खेल ढांचे को विकसित करने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की गई है।

नीचे दिए गए विडियो को एक बार जौर देखें : 

पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी:

  • ओलिंपिक स्वर्ण विजेता: ₹5 करोड़
  • एशियाई खेल स्वर्ण विजेता: ₹4 करोड़
  • राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण विजेता: ₹3 करोड़

रजत और कांस्य पदक विजेताओं के लिए भी राशि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें : 50 से कम छात्र संख्या वाले कॉलेज होंगे बंद: शिक्षा विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

डाइट मनी में सुधार:

  • अंडर-17 और अंडर-19 खिलाड़ियों के लिए ₹400-₹500 प्रतिदिन।
  • अंडर-14 खिलाड़ियों के लिए ₹250-₹400 प्रतिदिन।

खेलों में भागीदारी:

हिमाचल के खिलाड़ी बॉक्सिंग, कबड्डी, वुशू, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, साइकलिंग, जूडो, और शूटिंग सहित कई खेलों में प्रतिभा दिखाएंगे।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिनमें उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और विधायक हरीश जनारथा शामिल थे। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को अपनी पूरी क्षमता से प्रदर्शन करने और प्रदेश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें : सोलन में सड़क दुर्घटनाओं में 2% की कमी: उपायुक्त मनमोहन शर्मा

error: Content is protected !!