पूरा दिन नहीं चलीं परिवहन निगम की Buses

अर्की , शहनाज भाटिया :

हिमाचल पथ परिवहन कर्मियों के गुस्से की आग की लपटें अर्की में भी पहुंच गई | पथ परिवहन कर्मियों ने अर्की बस स्टैंड पर उच्चाधिकारियों के खिलाफ नारे बाजी की | परिवहन कर्मी  शिमला युनिट दो के क्षेत्रीय प्रबंधक देवासेन नेगी के तबादले को रदद करने की मांग को लेकर अड़े थे | आज पूरा दिन परिवहन निगम कर बसें नहीं चलीं जिससे सवारियों को परेशान होना पड़ा | परिवहन कर्मियों ने बस अडडे को भी तिरछीे बसें लगा कर बंद कर दिया था |

पूरा दिन नहीं चलीं परिवहन निगम की Buses

निगम कर्मियों का आरोप था कि निजि बस संचालकों के दबाव में आरएम देवासेन नेगी का तबादला किया गया है ! उनका कहना था कि जब तक इस तबादले को वापिस नहीं लिया जाता तब तक निगम की बसों के पहिए नहीं चलेंगे | इसके साथ ही उन्होने समय सारिणी का सही तरह से न मिलना तथा सालों से लंबित पैंडिंग डयूज न मिलने पर भी रोष जताया तथा निगम के उच्चाधिकारियों से इस पर भी शीघ्रातिशीघ्र फैसला लेने को कहा |

बसों की हड़ताल के चलते आज अर्की बस स्टैंड पर दूर दूर से आये लोग परेशान होते दिखाई दिए | यहां तक कि कई लोग तो पैदल ही घरों को चल दिए तथा कई लोगों ने टैक्सियों से घर की ओर रूख किया | ज्ञात हो कि आज सुबह लगभग ग्यारह बजे के आस पास निगम कर्मियों ने बसों का चक्का जाम कर दिया ! इससे जो लोग सुबह निगम की बसों में अर्की मुख्यालय आये थे उन्हें बाद में घर जाने के लिए परेशान होना पड़ा|

error: Content is protected !!