हिमाचल प्रदेश में फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुल्लू और लाहौल में बर्फबारी शुरू हो गई है। रोहतांग दर्रे और ऊंची चोटियों पर सुबह से ही बर्फ के हल्के फाहे गिर रहे हैं। इससे पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। अटल टनल रोहतांग से निगम की बस सेवा बीते पांच दिनों से बाधित है। मैदानी इलाकों में भी सर्दी का असर बढ़ गया है, जहां रातें शिमला से भी ज्यादा ठंडी हो गई हैं।
नीचे दिये गए विडियो को एक बार ज़रूर देखें :
राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि ऊना में 2.1 डिग्री, सोलन में 2.6 डिग्री और पालमपुर में 3.5 डिग्री रहा। ऊना, बरठी और बिलासपुर में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : दलाईलामा के बड़े भाई ग्यालो थोंडुप का 97 वर्ष की उम्र में निधन
मौसम विभाग के अनुसार, 11 फरवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना है। 10 से 13 फरवरी तक उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है। हालांकि, 14 फरवरी से एक सप्ताह तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल बोर्ड 10वीं-12वीं प्रैक्टीकल परीक्षा 20 से 28 फरवरी तक
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री, शिमला में 16.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान ताबो में माइनस 10.3, कुकुमसेरी में माइनस 8.6, केलांग में माइनस 9.1 और कल्पा में माइनस 1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
यह भी पढ़ें : इग्नू प्रवेश 2025: अंतिम तिथि 15 फरवरी तक बढ़ी, जल्द करें आवेदन!
बर्फबारी के कारण कई इलाकों में यातायात प्रभावित हो रहा है। अटल टनल रोहतांग से बसों की आवाजाही बंद है। स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।