स्वच्छता को लेकर नगर निगम सोलन ने ‘स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर’ कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जन भागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही समृद्ध शहर का आधार है और कचरा प्रबंधन को वैज्ञानिक तरीके से करने की आवश्यकता है।
नीचे दिये गए विडियो को एक बार ज़रूर देखें :
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए नागरिक सेवा पोर्टल शुरू किया गया है, जहां व्यापार लाइसेंस, संपत्ति कर, शिकायत निवारण और सामुदायिक स्थानों की बुकिंग जैसी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। भविष्य में इस पोर्टल पर 45 सेवाएं जोड़ी जाएंगी।
यह भी पढ़ें : व्हाट्सएप पर साइबर ठगी: 25 लाख लॉटरी का झांसा देकर लूट रहे ठग!
नगर निगम की महापौर उषा शर्मा ने कहा कि सोलन में कचरा निपटान के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त एकता कापटा ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और संयुक्त आयुक्त विमला वर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू बीमार, सभी बैठकें स्थगित
इस अवसर पर स्वच्छता शपथ दिलाई गई और जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के पार्षदों सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।