अर्की BJP की महिला नेत्रियों द्वारा दावेदारी जताई जाने लगी

अर्की विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव नजदीक आ रहा है। वही भाजपा में महिला नेत्रियों द्वारा अपनी दावेदारी भी जताई जाने लगी है हालांकि दावेदारी को लेकर पुरुषों की ओर से  दो बार विधायक रहे गोविन्द राम शर्मा व पूर्व प्रत्याशी रहे रत्न पाल के अलावा अमर सिंह ठाकुर,अमरनाथ कौशल, योगेश शर्मा व अन्य दो तीन लोग ताल ठोक रहे है।
 
वही स्वर्गीय नगीन चंद पाल की पुत्री जिला परिषद सदस्य पद पर व पूर्व नगर पंचायत सदस्य पद जीती एवम संगठन मे  कुशलता से कार्य करने वाली व राजनीतिक परिवारिक पृष्ठभूमि से रही आशा परिहार तथा कुनिहार से राजनीतिक परिवार से सम्बंधित व संगठन के विभिन्न पदों पर रही तथा कई एनजीओ के माध्यम से क्षेत्र में कार्य करने वाली प्रतिभा कंवर भी मैदान में अपनी दावेदारी पेश कर रही है।
 
महिला दावेदारों का कहना है कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में आजतक केवल पुरुषों को ही अधिमान दिया जाता रहा है। लेकिन इस बार वह अपना दावा मजबूती से रखेगी क्योकि उन्हें संगठन द्वारा महिलाओं के लिए निर्धारित कोटे के तहत टिकट देने के बारे में सोचना पड़ेगा।क्योकि यदि पुनः संगठन किसी पुरुष को टिकट देता है तो इससे जनता में एक गलत मेसेज जाएगा का आज भी महिलाओं को समान अधिकार देने के दावे करने वाले संगठन में आज भी पुरुष प्रधान सोच हावी है।
 
कुल मिला कर यदि कांग्रेस से प्रतिभा सिंह चुनाव लड़ती है तो क्या भाजपा उनके खिलाफ महिला नेत्री को टिकट देकर मैदान में उतरेगी। या दोबारा पूर्व में रहे प्रत्याशियों पर ही दांव लगायेगी । कुल मिला कर इस बार जिस तरह भाजपा में कार्यकर्ताओ पदाधिकारियों व समर्थकों में दो फाड़ होने के चलते दरार पैदा हुई है ।वह मिटती हुई नही दिख रही है। ऊपर से महिलाओं को केवल संगठन में पद देकर टिकट की दावेदारी से  पीछे धकेलने की शैली भी अर्की भाजपा के विजय रथ की राह में एक भारी चट्टान के रूप में खड़ी है।
error: Content is protected !!