राष्ट्रीय उत्कृष्टता केन्द्र, धर्मशाला, जिला कांगड़ा में 25 से 27 फरवरी 2025 तक लड़कियों के लिए वॉलीबाल विशेष चयन परीक्षण आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी केंद्र प्रभारी राकेश जस्सल ने दी।
रिपोर्टिंग समय और स्थान
तिथि: 25 फरवरी 2025
समय: सुबह 08:00 बजे
स्थान: भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केन्द्र, खेल परिसर, निकट क्रिकेट स्टेडियम, धर्मशाला, जिला कांगड़ा।
क्या मिलेगा चयनित खिलाड़ियों को?
विशेषज्ञ कोचों द्वारा उच्चस्तरीय प्रशिक्षण
खेल किट एवं आधुनिक उपकरण
प्रतिस्पर्धात्मक एक्सपोजर
निःशुल्क चिकित्सा सुविधा
नवीनतम वैज्ञानिक सहायता
आवश्यक दस्तावेज़
जन्म तिथि प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र
शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
प्रत्येक दस्तावेज़ की मूल प्रति एवं 2 स्व-सत्यापित प्रतियां
4 पासपोर्ट साइज फोटो
महत्वपूर्ण जानकारी
चयन प्रक्रिया भारतीय खेल प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार होगी।
योग्यता, सीटों की उपलब्धता और आयु सत्यापन परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन होगा।
चयन परीक्षण में भाग लेने वालों को खान-पान और रहने की सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी।
संपर्क करें
सहायक वॉलीबाल प्रशिक्षक अंकुश कुमार: 98161-07438
सहायक वॉलीबाल प्रशिक्षक अंजलि: 87085-53893