महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन शिव आराधना से विशेष फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। अगर आप भी धन, सुख, और वैवाहिक जीवन में सफलता चाहते हैं, तो इन उपायों को अपनाएं।
नीच दिए गए विडियो को एक बार ज़रुर देखें :
आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय:
गन्ने के रस से अभिषेक: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें। यह उपाय करने से कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है, जिससे व्यापार और नौकरी में सफलता मिलती है।
वैवाहिक जीवन में सुख और शीघ्र विवाह के लिए:
दही से अभिषेक: अगर विवाह में बाधा आ रही है, तो इस दिन भगवान शिव का दही से अभिषेक करें। इससे कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।
पति-पत्नी के मधुर संबंध के लिए: वर-वधू को पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। इससे रिश्तों में प्रेम बढ़ता है और विवाद समाप्त होते हैं।
मानसिक शांति और तनाव मुक्ति के लिए:
गाय के कच्चे दूध से अभिषेक: अगर आप मानसिक तनाव से परेशान हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक गाय के कच्चे दूध से करें। इससे चंद्रमा मजबूत होता है और मन को शांति मिलती है।
मंगल दोष और अन्य ग्रह दोषों से मुक्ति के लिए:
शहद से अभिषेक: अगर कुंडली में मंगल दोष है, तो महाशिवरात्रि के दिन शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे मंगल दोष का प्रभाव कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें : महाशिवरात्रि 2025: जानें व्रत नियम, पूजा विधि और पारण का सही समय
Disclaimer : इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। आपका चैनल न्यूज़ इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।