हिमाचल प्रदेश के मंडी में इस साल एक ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जो 27 फरवरी से 5 मार्च तक चलेगा। इस महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे और वे भव्य शोभायात्रा में भी शामिल होंगे। महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इसी बीच एक पोस्टर विवाद ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
नीचे दिए गए विडियो को एक बार ज़रूर देखें :
मंडी के सेरी मंच पर लगाए गए एक पोस्टर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तस्वीर के नीचे उन्हें “प्रधानमंत्री (हि.प्र.)” लिखा गया था। जैसे ही यह पोस्टर सोशल मीडिया पर आया, यह देखते ही देखते वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें : छोटी काशी मंडी में महाशिवरात्रि महोत्सव 2025 की धूम, सीएम सुक्खू करेंगे शुभारंभ
इस पोस्टर को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं मजेदार और चुटीली हैं। कुछ यूजर्स ने कमेंट किया – “महाशिवरात्रि महाकुंभ में नहाने के बाद सीधे प्रधानमंत्री बन गए हैं!” तो कुछ ने उन्हें अगले प्रधानमंत्री बनने की बधाइयां दे दीं।
जैसे ही इस त्रुटि का पता चला, पोस्टर को तुरंत हटा दिया गया। हालांकि, तब तक इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी थीं और मजाकिया मीम्स बनने लगे थे।
यह भी पढ़ें : चिडू का पानी में महाशिवरात्रि भंडारा 28 फरवरी 2025 को
इस विवाद के बावजूद, मंडी में अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस दौरान देव शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, हस्तशिल्प मेले और कई धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।
महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं महोत्सव में शामिल होकर शिव भक्तों के साथ इस दिव्य आयोजन का आनंद लेंगे।