जिला कांगड़ा में भारी बारिश के कारण पुलिस मैदान धर्मशाला में 28 फरवरी को होने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती स्थगित कर दी गई है। नई तारीख 10 मार्च तय की गई है। जिला पुलिस भर्ती समिति ने यह निर्णय मैदान की स्थिति को देखते हुए लिया, क्योंकि शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए मैदान उपयुक्त नहीं है।

और ये भी पढ़ें : हिमाचल में टोल टैक्स महंगा! 1 अप्रैल से सभी वाहनों पर बढ़े नए शुल्क

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि 2250 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, लेकिन खराब मौसम के चलते भर्ती को आगे बढ़ाना पड़ा। सभी उम्मीदवार 10 मार्च को सुबह 6 बजे पुलिस मैदान धर्मशाला पहुंचें, ताकि 7 बजे से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सके।

और ये भी पढ़ें : मासिक धर्म व स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम सोलन में आयोजित

महत्वपूर्ण जानकारी:

पुरानी तारीख: 28 फरवरी 2025
नई तारीख: 10 मार्च 2025
स्थान: पुलिस मैदान, धर्मशाला
रिपोर्टिंग समय: सुबह 6 बजे

👉 अभ्यर्थी नियमित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट व पुलिस भर्ती समिति की सूचनाओं पर नजर रखें।

error: Content is protected !!