चलाणी-लोहारघाट मार्ग के खस्ता हाल से 7 पंचायतों के लोग प्रभावित, मुख्यमंत्री से इस मार्ग को जल्द से जल्द ठीक करवाने की लगाई गुहार

रामशहर , तरुण गुप्ता
लोक निर्माण विभाग अर्की मंडल के तहत पडऩे वाली सडक़ चलाणी- भियूंखड़ी लोहारघाट मार्ग खस्ता होने से 7 पंचायतों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायतों के लोगों ने कई बार इस बारें में प्रशासन को अवगत करवा चुका है , लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। जिससे की 7 पंचायतों के लोगों में प्रशासन व सरकार के प्रति रोष बना हुआ है। पंचायतों के लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द ही इस सडक़ मार्ग को ठीक किया जाए।


लोक निर्माण विभाग अर्की मंडल के तहत पडऩे वाली सडक़ चलाणी- भियूंखड़ी लोहारघाट मार्ग की हालत दयनीय होने से करीब 7 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों में सरकार व विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। इस मार्ग की कुल दूरी 18 किलोमीटर है। इस मार्ग से परगना मलीण की 5 पंचायते व रामशहर, बेहड़ी, धमीणा, डोली, चढ़ोग पंचायतों के लोगों को भी लाभ पहुंचता है। ग्रामीण कृष्ण लाल, सुखदेव, गोलू, राज , प्रेम, ध्यान सिंह, नेकराम, छोटूराम, मनोज, श्याम, कमल, सुरजने, रामशेवर एवं अन्य सैकड़ो बाशिंदो ने मीडिय़ा से मुखातिव होते हुए बताया कि चलीणी से गम्भर व भियुखडी 5 किलोमीटर एरिया की हालत बहुत ही खस्ता है। इस मार्ग पर 4 पहियां लोड ट्रकों का चलना खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या ज्यों के त्यों है और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए है।

इस मार्ग पर 2 निगम व निजी मुद्रिका चलती है। विभाग ने जो सडक़ो के किनारे नालियां बना रखी है। वह भी मिटटी एवं गाद से सटी होने के कारण अधिकत्तर सडक़ खराब एवं गडढ़े बन रहे है। मार्ग के 7 किलोमीटर एरियां पर वाहन चलना तो दूर पशु भी चलने से कतराने लग पड़े है।

क्षेत्र के किसानों एवं बागवानों ने बताया कि मार्ग की हालत बद से बदतर होने से काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नगदी फसलें मढिय़ों में समय पर न पहुंच पाने के कारण काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। विभाग ने सडक़ के किनारे कटिली झाडिय़ां है उनकी भी कोई कटाई नहीं की है। क्षेत्र के ग्रामीणों एवं पंचायतों के चुने व पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं किसान मोर्चा के अध्यक्ष, युवक, महिला, धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के अध्यक्षों ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व मुख्यमंत्री अभियंता शिमला से पुनजोर मांग की है कि शीघ्र अतिशीघ्र उक्त सडक़ मार्ग को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश अधिकारियों को जारी किए गए।

error: Content is protected !!