चाखड(बुघार)पंचायत के Aasloo पहुंचे राजेन्द्र ठाकुर

चाखड(बुघार)पंचायत के Aasloo पहुंचे राजेन्द्र ठाकुर

अर्की :

विधानसभा क्षेत्र अर्की के ग्राम पंचायत चाखड ( बुघार)के गाँव आसलू में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव राजेन्द्र ठाकुर मुख्यतिथि के रूप में शरीक हुए। इस मौके पर पंचायत प्रधान अनीता ठाकुर,बी, डी, सी सदस्य चाखड पारनु  बलवंत सिंह पूर्व प्रधान उपेंद्र ठाकुर सहित ग्राम वासियों ने फुल मालाओं के साथ राजेन्द्र ठाकुर  का  भव्य स्वागत किया व शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर उन्होंने कहाकि विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय धर्मपाल ठाकुर ने जो कार्य अर्की विधानसभा क्षेत्र में किये गए है उनको सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्म पाल ठाकुर  हमारे आर्दश  थे ओर राजनीति में हम उनके आर्शीवाद से ही है। इस मौके पर पँचायत प्रधान ने आसलू-मेहथी  सड़क कि समस्या रखी और राजेन्द्र ठाकुर ने तुरन्त सज्ञान लेते हुए सड़क निकालने के लिए मशीन भेजने कि बात कही ओर कहाकि सड़क का काम पुरा होने तक मशीन वापिस नहीं आएगी।

उन्होंन महिला मंडल असलूू के लिए 10 कुर्सियां ओर एक दरी देने का भी वादा किया जो कि जल्द ही महिला मंडल को पंहुच जाएगी। इस मौके पर  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर , ब्लॉक समिति अध्यक्षा श्रीमती सोमा कोंडल, उपाध्यक्ष जिला सोलन कांग्रेस कमेटी सदस्य कांसी राम शर्मा, उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अर्की रणजीत सिंह पाल , महासचिव अर्की कांग्रेस वेद ठाकुर, दाडलाघाट जोन के अध्यक्ष व पूर्व प्रधान सन्याडिमोड  जीत राम ठाकुर , दयाल सिंह कंवर , प्रधान ग्राम पंचायत कुनिहार राकेश ठाकुर ,पूर्व युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्ण ठाकुर , महासचिव नागेश शर्मा, कर्म चंद ठाकुर , प्रकाश चन्द,  दयाराम ठाकुर,  राजेश ठाकुर  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!