नेहरू युवा केन्द्र द्वारा Fit India मैराथन आयोजित

नेहरू युवा केन्द्र सोलन द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदविस पर आज यहां फिट इंडिया मैराथन का आयोजन किया गया। राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया ने इस मैराथन को सुभाष चंद्र बोस पार्क से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन ठोडो मैदान तक आयोजित की गई।

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा Fit India मैराथन आयोजित

पुरूषोत्तम गुलेरिया ने इस अवसर पर कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य स्वस्थ भारत समर्थ भारत की परिकल्पना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि यदि भारत का युवा स्वस्थ रहेगा तभी देश विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। उन्होंने मैराथन के प्रतिभागियों को बधाई दी तथा युवाओं से नशे जैसी कुरीति से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय विख्यात चितंक और लेखक थे जिन्होंने अन्तोदय को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया।

नेहरू युवा केन्द्र सोलन की उप निदेशक ईरा प्रभात ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक लेखराज कौशिक, नेहरू युवा केन्द्र के रतीराम, ज्योति कश्यप, रवीन्द्र, कमल नेगी सहित काफी संख्या में युवा उपस्थित थे।

error: Content is protected !!