ब्लॉक कॉंग्रेस अर्की की मासिक बैठक सामुदायिक भवन अर्की में ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय विधायक संजय अवस्थी मुख्यातिथि व सोलन के विधायक व पूर्व मंत्री धनी राम शांडिल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक संजय अवस्थी का बैठक में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की जीत के बाद कि यह पहली बैठक है। 

मुख्य अतिथि संजय अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें अर्की की जनता ने विधानसभा में विधायक के रूप में भेजा है इसके लिए वह अर्की विधानसभा क्षेत्र की जनता का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जनपद व धनबल के मध्य था जनता ने इस उपचुनाव में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों को देखकर अपने मत का इस्तेमाल कर कांग्रेस का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एकजुटता के साथ अपनी सरकार बनाएगी और पार्टी का हर कार्यकर्ता वर्तमान सरकार की नाकामियों को लेकर जनता के बीच में जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है और आज अर्की की इस बैठक से सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा समस्याएं को लेकर पंचायत प्रधान व कार्यकर्ता आए हैं उनकी समस्याओं को सुनकर उनकी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा ।इस मौके पर अर्की मंडल अध्यक्ष सतीश कश्यप, अमरचंद पाल, ऋषि देव शर्मा,राजेश गुप्ता,रोशन वर्मा, गुरदासू राम, चौहान कृष्ण डीडी शर्मा सीमा शर्मा उर्मिला ठाकुर भीम सिंह ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे

error: Content is protected !!