भारतीय खाद्य निगम के सोलन जिला के कालूझिण्डा व सोलन स्थित गोदाम से हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के शिमला एवं कुल्लू जिलों में कार्यरत थोक भण्डार केन्द्रों में खाद्यान्न के परिवहन कार्य की दरें निर्धारित करने के लिए निविदाएं आमन्त्रित की गई हैं। यह जानकारी आज यहां जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक नरेन्द्र धीमान ने दी।

नरेन्द्र धीमान ने कहा कि निविदाएं 04 जनवरी, 2022 को प्रातः 11.00 बजे से दिन में 02.00 बजे तक जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक के कार्यालय में आमन्त्रित की गई हैं। यह निविदाएं 04 जनवरी, 2022 को सांय 03.00 बजे उपायुक्त सोलन अथवा उनके प्रतिनिधि के समक्ष खोली जाएंगी।

यह निविदाएं शिमला एवं कुल्लू जिलों में कार्यरत थोक भण्डार केन्द्रों भट्टाकुफर, शनान, ठियोग, नारकण्डा, रामपुर वाया नारकण्डा, चैपाल, आनी वाया नारकण्डा, निरमण्ड वाया नारकण्डा, ननखड़ी, चिड़गांव, रोहड़ू, हाटकोटी, नेरवा वाया चैपाल, कोटखाई, गुम्मा, जुब्बल तथा टिक्क्र वाया नारकण्डा के लिए खाद्यान्न परिवहन के लिए आमन्त्रित की गई हैं।


उन्होंने कहा कि इच्छुक निविदादाता निर्धारित फार्म जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियन्त्रक के कार्यालय से 03 जनवरी, 2022 को सांय 04.00 बजे तक 1000 रुपए के शुल्क की अदायगी कर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फोटोस्टेट प्रपत्र मान्य नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!