ब्लॉक कांग्रेस अर्की ने शनिवार को महंगाई के मुद्दे को लेकर अर्की मुख्यालय के लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह से एसडीएम कार्यालय तक विधानसभा क्षेत्र अर्की के विधायक संजय अवस्थी की अध्यक्षता में  रोष रैली निकाली।ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप ने बताया कि हाई कमान के आदेशों पर इस रैली का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि रैली  से पहले मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे भी महंगाई पर ही चर्चा की गई व कहाकि लोगों के बीच मे जाएंगे और महंगाई के बारे में लोगों को बताए। उन्होंने कहाकि आज हर चीज की कीमत आसमान छू रही है। बैठक के पश्चात  कांग्रेस अर्की मंडल स्तर पर केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती मंहगाई के खिलाफ रैली के माध्यम से रोष प्रदर्शन किया व कार्यकारी एसडीएम रमन ठाकुर अर्की के माध्यम से महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन सौंपा ।

विधायक संजय अवस्थी ने कहाकि आज देश मे मंहगाई चरम सीमा पर है। और बेरोजगारी भी बहुत ज्यादा है उन्होंने कहाकि डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के दाम, सीमेंट, सरिया व अन्य रोज मर्रा की जरूरत का समान के दाम ज्यादा बढ़ा दिए गए है। जिससे आम आदमी की जेब पर इस मंहगाई का असर पड़ रहा है।उन्होंने कहाकि जो फैसला कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने लिया की कांग्रेस के सत्ता में आते ही पुरानी पेंशन की बहाली की जाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता अर्की विधायक संजय अवस्थी, सतीश कश्यप,अमर चंद पाल,राजेन्द्र रावत,ऋषि देव,जगदीश ठाकुर,उर्मिला, सुनीता गर्ग,उमा गर्ग,ऋतु ठाकुर,अनुज गुप्ता,हेमेंद्र गुप्ता,सुमन गुप्ता,देवकली, सिमा शर्मा, रुचिका गुप्ता, सरिता रानी,प्यारे लाल,कमलेश शर्मा,पवन कौशल,संजीव,जेपी, दलीप सिंह, ठाकुर रोशन,सुरेन्द्र ठाकुर,हेमन्त वर्मा, धनी राम,नरेन्द्र ठाकुर,बलदेव,रवि पाठक,सुशील ,जय सिंह, तिलक,डी डी शर्मा,सूर्यकांत जोशी, आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!