शहनाज़ भाटिया : भाजपा अर्की मंडल द्वारा पार्टी स्थापना का कार्यक्रम अर्की  पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में  मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय  की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।  इस अवसर पर नेताओ ने कहा कि अंत्योदय, एकात्म मानववाद, राष्ट्रवाद के सिद्धांतों पर चल कर बनी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल , ज़िला अध्यक्ष आशुतोष , प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जयनंद शर्मा , पूर्व विधायक गोविन्द राम शर्मा , पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश , ज़िला परिषद् सदस्य तथा ज़िला व मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व पदाधिकारी  व साथ साथ बूथों के बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष व बीएलए व अन्य सभी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।इस कार्यक्रम में प्राचीन संस्कृति और लोकनीति से प्रेरित एक मजबूत, आत्मनिर्भर, समावेशी और समृद्ध भारत बनाने के लिए सभी कार्यकर्त्ता दृढ़प्रतिज्ञ है प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने भाजपा स्थापना दिवस के दिन ऐसा संकल्प लिया।

error: Content is protected !!