रोटरी क्लब सोलन ने आज झारखंड के जमशेदपुर से आए अधिराज बरुआ का सोलन पहुंचने पर स्वागत किया। बरुआ राष्ट्रीय एकता और विश्व शांति का संदेश देने के लिए झारखंड से साइकिल पर भारत भ्रमण पर निकले हैं।  बरुआ शिमला से होते हुए आज सोलन पहुंचे। जहां चिल्ड्रन पार्क के पास वो लोगों को राष्ट्रीय एकता विश्व शांति के साथ पर्यावरण का संदेश देते नजर आए। अपनी यात्रा में वो अब तक 20 राज्यों का सफर कर चुके हैं। अधिराज ने झारखंड के जमशेदपुर के टाटा नगर से 1 अक्टूबर 2021 से अपनी यात्रा शुरू की थी। 

रोटरी क्लब सोलन के प्रधान अनिल चौहान ने बताया कि सभी राज्यों की राजधानी में जा कर लोगों को नेशनल इंटीग्रेशन, वर्ल्ड पीस, पॉल्यूशन कंट्रोल के मोटिव को लेकर भारत में जागरूकता फैलाने के लिए भारत भ्रमण पर निकले है। शहरों के अलग-अलग एनजीओ से मिल रहे है।

लोगों को राष्ट्रीय एकता के साथ पर्यावरण का संदेश दे रहे है।चौहान ने बताया कि प्रदूषण पूरे विश्व की सबसे बड़ी समस्या है। बढ़ते ट्रैफिक और घर से रोजाना इतना कचरा निकलता है कि उसको रखने के लिए जगह नहीं है। वहीं, सड़कों पर इतनी धूल, डस्ट है कि आज हर दूसरे व्यक्ति को सांस की समस्या है। इसको लेकर साइकिल से पूरे देश की यात्रा कर पर निकले है ताकि लोग साइकिल के महत्व को जानें और ज्यादा साइकिल चलाएं।

error: Content is protected !!