Bus सेवा आरम्भ होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर

Bus सेवा आरम्भ होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर

अर्की, शहनाज़ भाटिया : 

उपमण्डल अर्की की ग्राम पंचायत सानण के चार गांव को बस सेवा आरम्भ होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस बस को चलाने के लिए ग्रामीण कई वर्षों से लगातार मांग कर रहे थे। जोकि अब जाकर पूरी हुई है। जिसके लिए ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार व स्थानीय भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया।
 
अर्की पीपलूघाट रूट पर चलने वाली बस शाम 5:30 बजे अर्की बस स्टैंड से चलेगी तथा वाया सेरी, सरौन, देलग, सांगली, बनिया देवी और चंदपुर होते हुए अपने गंतव्य स्थान पिपलुघाट पहुंचेगी। इसी रूट से होती हुई सुबह 7:30 बजे बस पीपलूघाट से अर्की के लिए चलेगी।
 
वर्षो पुरानी बस सेवा की मांग पूरी होने के चलते ग्राम पंचायत सानण और चार गांव सेरी, सांगली, देलग व चंदपुर के ग्रामीणों कैंची मोड़ पर एकत्रित हुए। जहां पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के चालक व परिचालक सहित पंचायत सानण के प्रधान सुरेंद्र शर्मा का मालाओं से भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इसके उपरांत प्रधान सुरेंद्र शर्मा द्वारा रिवन काटकर बस सेवा को गन्तव्य की ओर रवाना किया गया। साथ ही प्रधान सहित समस्त ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया और बस को नियमित तौर पर चलाए रखने का आग्रह भी किया। ताकि क्षेत्र वासियो को इस बसे सेवा का लाभ सदैव मिलता रहे। 
 
वही पंचायत सानण के प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, अर्की के पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा तथा हिमको फेडरेशन के अध्यक्ष रतन सिंह पाल सहित अन्य नेताओं का इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।प्रधान ने बताया कि पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के लोगों को बस की समस्या से जूझना पड़ रहा था जिसे अब सरकार ने पूरा कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस रूट के चलने से कई पंचायतों के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। 
error: Content is protected !!