शहनाज़ भाटिया : अर्की विधानसभा में आम आदमी पार्टी की बैठक हुईं। जिसमें सोलन जिला के सह प्रभारी कुलवंत बांट  मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता अर्की विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष  जीत राम शर्मा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 6 अप्रैल 2022 में मंडी में होने वाली विशाल रैली के बारे में चर्चा हुई। इस बैठक में 50-60 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में अर्की विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को ले जाने की व्यवस्था के बारे में चर्चा हुई। इस दौरान उपाध्यक्ष मोहन सिंह चौहान, संगठन मंत्री सुरेश तनवर, कोषाध्यक्ष धर्म पाल, मीडिया प्रभारी वरेंदर राठौड़ तथा सचिव लेबर विंग हिमाचल प्रदेश मुकेश महाजन ने सह प्रभारी कुलवंत बांट का अर्की विधानसभा क्षेत्र में आने पर धन्यवाद किया।

error: Content is protected !!