चंडीगढ़ निगम चुनावों में “आप” ने मारी बाज़ी

चंडीगढ़ निगम चुनावों में "आप" ने मारी बाज़ी

चंडीगढ़ निगम चुनावों का आज रिज़ल्ट घोषित हुआ जिसमें आम आदमी पार्टी ने जमकर बढ़त बनाते हुए अपने कब्ज़े में 14 वार्ड लेकर देश की सबसे बड़ी कही जाने वाली भारतीय जनता पार्टी को पीछे छोड़ दिया और भाजपा केवल 12 वार्डों पर ही सिमट गयी |हालांकि “आप ” को नगर निगम में अपना मेयर बनाने के लिए गठबंधन करना पड़ेगा लेकिन इससे तो ये बात स्पष्ट होती जा रही है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी देश की बड़ी पार्टियों को कड़ा मुकाबला देने वाली है और आज आये नगर निगम चंडीगढ़ के चुनाव परिणामों के बाद अब लगने लगा है कि भाजपा का ग्राफ गिरना शुरू हो चुका है और  अरविन्द केजरीवाल का जादू चलने लगा है | 

आम आदमी पार्टी ने शहर के 14 वार्डों ( 1, 4 , 15, 16, 17 ,18, 19, 21, 22, 23, 25, 26, 29, 31) में अपना कब्जा जमाया है| जबकि बीजेपी ने 12 वार्डों (2, 3 , 6, 7 , 8 , 9,11,12, 14, 32, 33, 35 ) ने अपनी जीत का खाता खोला है| इधर, साथ ही कांग्रेस को आठ वार्डों (5, 10 , 13, 20, 24, 27, 28, 34, ) में जीत मिली है जबकि अकाली दल के खाते में जीत की एक सीट (वार्ड-30) है|

error: Content is protected !!