तरुण गुप्ता : जन समस्याओं से संबंधित शिकायतों के समाधानको लेकर शुरू हुए राष्ट्र व्यापी अभियान ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम के अंतर्गत 21 दिसंबर को ग्राम पंचायत रामशहर में मटूली, धर्माना, बहेड़ी, मितियां, दिगल, नंड इत्यादि क्षेत्रों से संबंधित लोगों की शिकायतें सुनीं गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी (ना) नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने की।

महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि नालागढ़ उपमंडल में सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत ‘प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम’ 21 से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत नालागढ़ उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निवारण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रामशहर में आयोजित कार्यक्रम में कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 15 शिकायतें तथा 5 मांगे शामिल हैं उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों से संबंधित सभी शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया जबकि सभी मांगों को संबंधित विभागों को बजट की उपलब्धता होने पर तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त 61 हिमाचली, अनुसूचित जाति, आय, तथा बीपीएल से संबंधित प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। जनजाति कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की पेयजल, यातायात, बिजली, पानी तथा सड़कों एवं रास्तों से सम्बन्धित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपमण्डलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं को एक सप्ताह के भीतर समाधान के निर्देश दिए।

एसडीएम नालागढ़ ने जानकारी दी कि 22 दिसंबर को ग्राम पंचायत कार्यालय वरुणा में ग्राम पंचायत बरूना, कश्मीरपुर, मस्तानपुरा, करसोली, घोलोवाल, बेरछा, बघेरी, तथा खिलियां निवासियों की समस्याएं सुनी जाएंगी। उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को ग्राम पंचायत कार्यालय साईं में ग्राम पंचायत सांई, सौड़ी, बवासनी, बायला, बारियां तथा भटोली कलां निवासियों की समस्याएं सुनी जाएंगी।


ग्राम पंचायत राम शहर की प्रधान कृष्णा शर्मा ने एसडीएम नालागढ़ सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों का कार्यक्रम आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।इस अवसर पर राहुल शर्मा जिला परिषद सदस्य, कमल किशोर प्रधान ग्राम पंचायत मटूली, राम चंद प्रधान ग्राम पंचायत धरमाणा, सत पाल प्रधान ग्राम पंचायत बहेड़ी, पवन कुमार प्रधान ग्राम पंचायत दिगल, गुरदास प्रधान ग्राम पंचायत मितियां, के अलावा राजस्व, विद्युत, जल शक्ति, लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पुलिस, महिला एवं बाल विकास सहित प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!