राजीव ख़ामोश, कुठाड़ : ज़िला सोलन के पुलिस थाना कसौली के अंतर्गत पुलिस चौकी कुठाड के तहत ग्राम पंचायत दाड़वा के तिमली में एक विवाहित महिला, भारती उम्र करीब 32 वर्ष पत्नी लखविंदर द्वारा आत्महत्या करने का मामला पुलिस के समक्ष आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे उपरोक्त महिला का बेटा तबीयत खराब होने पर उठकर अपनी दादी के पास गया। तब उसकी दादी ने पूछा कि क्या तुम्हारी मम्मी कमरे में नहीं है ,जो तुम मेरे पास आए हो। इस पर उसने बताया कि, मम्मी कमरे में नहीं है।

उपरोक्त महिला की सास उसी समय अपनी बहू को आस पास ढूंढने लगी। जो कि उसे कहीं नजर ना आई। तब उसने अपने पति/ महिला के ससुर को इस विषय में बताया। जब वह उसे ढूंढते हुए घर के पास ही खेत में गए तो वहां पेड़ पर लटकी हुई उपरोक्त महिला की लाश दिखाई दी।

उन्होंने तुरंत ग्राम पंचायत दाडवा के प्रधान को सूचित किया। जिन्होंने इस विषय में पुलिस चौकी कुठाड को सूचित किया। बताया जा रहा है कि, उपरोक्त महिला की रात को अपने पति से बहस बाजी हुई थी जिसके बाद उसका पति अपनी ड्यूटी पर कुठाड चला गया था जो कि किसी की कोठी पर रखवाली का काम करता है।

पुलिस उपाधीक्षक परवाणू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु ज़िला अस्पताल सोलन ले जाया गया जिस पर पुलिस द्वारा धारा 174 सीआरपीसी की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पुलिस उपअधीक्षक

error: Content is protected !!