हर माता-पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी का वैवाहिक जीवन सुखमय और खुशहाल हो। हिंदू शास्त्रों और वास्तु के अनुसार, बेटी की विदाई के समय उसे कुछ चीजें गिफ्ट करने से रिश्तों में दरार आ सकती है। आइए जानते हैं वे कौन-सी 4 चीजें हैं, जिन्हें बेटी को विदाई में देना अशुभ माना जाता है।

1. अचार

अचार खट्टा होता है और इसे बेटी को विदाई में देने से उसके वैवाहिक जीवन में खटास आ सकती है। मान्यता है कि यह आपसी संबंधों में तनाव बढ़ा सकता है, इसलिए अचार देना अशुभ माना जाता है।

2. छलनी

चाहे वह चाय की छलनी हो या आटे की छन्नी, इसे विदाई में देना अशुभ होता है। ऐसा करने से बेटी के दांपत्य जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं और वैवाहिक सुख में कमी आ सकती है।

3. झाड़ू

झाड़ू को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। अगर बेटी इसे मायके से लेकर जाती है, तो यह उसके ससुराल में आर्थिक तंगी और कलह ला सकता है। इसलिए इसे विदाई में देने से बचें।

4. सूई और नुकीली चीजें

सूई और अन्य नुकीली चीजें विदाई में देना रिश्तों में कटुता बढ़ाने वाला माना जाता है। मान्यता है कि इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम में कमी आ सकती है और घर में विवाद हो सकते हैं।

क्या करें उपाय?

अगर गलती से आपने बेटी को इन चीजों में से कुछ दे दिया है, तो इसके नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए किसी जरूरतमंद को दान करें और बेटी को ससुराल भेजने से पहले शुभ मंत्रों का उच्चारण करें।

error: Content is protected !!