चमदार में भगवती जागरण 1 जनवरी 2022 कोचमदार में भगवती जागरण 1 जनवरी 2022 को

तरुण गुप्ता : अर्की विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत चमदार में 1 जनवरी 2022 को मां भगवती के पांचवे विशाल जागरण का आयोजन किया जा रहा है | यह जानकारी चंमदार गौशाला कमेटी के अध्यक्ष एवं किन्नर पूनम महंत , प्रवीण कुमार चंदेल तीर्थ राम, श्याम सिंह एवं अन्य कमेटी के सदस्यों ने संयुक्त प्रेस बयान में दी |

उन्होंने क्षेत्रवासियों से आवाहन किया है कि उक्त दिन चमदार में पधार कर कार्यक्रम की शोभा एवं प्रसाद के रूप में भंडारा ग्रहण करें | जागरण रात 8 बजे से 5 बजे तक प्रातः किया जाएगा |मां की अखंड ज्योति चामुंडा देवी से लाई जाएगी इस कार्यक्रम में जागरण को चार चांद संजीव सितारा म्यूजिकल पार्टी अपने मुखारविंद से मां का गुणगान करेगी | इस कार्यक्रम में अर्की एवं दून एवं नालागढ़ के अधिकतर पंचायत प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है |

error: Content is protected !!