हनाज़ भाटिया : लोकनिर्माण विभाग विश्राम गृह अर्की में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें विशेष रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 25 मार्च को राष्ट्रीय भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य व खेल व युवा विकास मंत्री तथा राष्ट्रीय महामंत्री का पहली बार हिमाचल के सोलन में आगमन हो रहा है इस विषय पर चर्चा व स्वागत का प्रारूप तैयार किया गया व भाजयुमो मंडल विस्तार बारे चर्चा की गई। युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भीम शर्मा , प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य योगेश गौतम ज, सोलन भाजयुमो युवा मोर्चा महामंत्री सन्नी ठाकुर ज, ज़िला उपाध्यक्ष जय देव शर्मा ज,अर्की युवा मोर्चा महामंत्री हेमराज ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेश पूरी, उपाध्यक्ष विकास कपूर, कोषाध्यक्ष हरिश, आईटी सह संयोजक मनोज गौतम, कार्यकारणी सदस्य, कुलदीप ठाकुर, भाजयुमो साथी देवेंद्र कुमार, मनोज ठाकुर, अक्षय ठाकुर बैठक में मौजूद रहे।

error: Content is protected !!