राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कुनिहार में जमा दो कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जमा एक कक्षा के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ अपने सीनियर छात्रों को सम्मानित किया।

विद्यालय प्रधानाचार्य पी.एल. गुलेरिया ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष थे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच का संचालन अध्यापिका मीरा कौशल एवं जमा एक की छात्राओं ने किया।

विदाई समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें नृत्य, संगीत एवं हास्य नाटिका शामिल थी। इसके अलावा, जमा दो के छात्रों के सम्मान में विभिन्न खेल और मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और समाज सेवा, माता-पिता एवं गुरुजनों के सम्मान का महत्व बताया।

इस अवसर पर विभिन्न पुरस्कार भी प्रदान किए गए:

  • मिस्टर फेयरवेल: पारस पाल
  • मिस फेयरवेल: अपर्णा
  • मिस्टर पॉपुलर: आदित्य सिंह
  • मिस पॉपुलर: अनन्या ठाकुर
  • मिस्टर पर्सनैलिटी: आकर्ष
  • मिस पर्सनैलिटी: नेहा

विद्यालय प्रधानाचार्य एवं मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए जलपान एवं दोपहर भोज की विशेष व्यवस्था की गई।

error: Content is protected !!