कला उत्सव में कन्या विद्यालय अर्की की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

शहनाज़ भाटिया : डाइट मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा।इस कला उत्सव में कन्या विद्यालय अर्की की तीन छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें निधि ने वाध्य संगीत (शास्त्रीय) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आस्था ने लीक संगीत में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। और लक्षिता व्यास का प्रयास भी सराहनीय रहा।

प्रधानाचार्य लाल चंद पाल ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। तथा छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या ने संगीत प्राध्यापक डी. एन शर्मा की प्रसन्नसा करते हुए कहाकि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और लग्न से ही हासिल की। इसके लिये प्रधानाचार्य ने सभी अध्यापकों को इस विशेष उपलब्धि के लिये बधाई दी। उन्होंने कहाकि इस पाठशाला की छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिये लगातार चौथी बार चयन हुआ है। और इस बार निधि का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिये हुआ है।

error: Content is protected !!