हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 13 मार्च 2024 को अपना 61वां जन्मदिन शिमला स्थित अपने सरकारी आवास ओकओवर में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उनकी पत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर भी मौजूद रहीं।
सीएम को बधाई देने के लिए कई मंत्री, विधायक और पार्टी कार्यकर्ता ओकओवर पहुंचे। पार्टी समर्थकों ने पारंपरिक नाटी नृत्य प्रस्तुत कर जन्मदिन को और खास बना दिया।
सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी संगठन भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देने के लिए मालरोड से वॉक करते हुए ओकओवर पहुंचे। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भी मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना की।
नीचे दिये गए विडियो को एक बार ज़रूर देखें :
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और प्रदेशवासियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए वे लगातार नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं और जनता के विश्वास को बनाए रखेंगे।
मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर सभी हिमाचलवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की और कहा कि वे जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।