पिछले दो दिनों से लगातार कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर मंथन जारी है। बीते कल देर शाम हुई विधायक दल की बैठक के बाद सुक्खविंद्र सुक्खू का बड़ा बयान सामने आया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक एक जुट हैं और मुख्यमंत्री को लेकर किसी विधायक के बीच भी कोई विवाद नहीं है। हाई कमान जिसे भी सहमति देगा वो मुख्यमंत्री होगा।

उन्होंने कहा कि यदि प्रतिभा सिंह भी सीएम बनती है ये अन्य कोई भी बनता है तो भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं। क्योंकि वह पार्टी के सच्चे सिपाही है। 40 सालों से पार्टी के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके है।

वीरभद्र सिंह के बाद वह ही चुनाव प्रचार समिति की कमान संभाल रहे है। जो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की विरासत है इसलिए ये कहना गलत होगा कि केवल उनका परिवार ही यह दायित्व निभा रहा है बल्कि हर कांग्रेस का कार्यकर्ता वीरभद्र सिंह की विरासत को आगे ले जा रहा है।

सुक्खू ने कहा कि 40 कांग्रेसी विधायक तो साथ है ही 3 निर्दलीय विधायकों ने भी सरकार बनाने के लिए लिखित में अपना समर्थन दिया है।

error: Content is protected !!