Crime news :                                                                                                                                    AC News : संगड़ाह क्षेत्र के चाढ़ना में नेपाली मूल के व्यक्ति के हत्यारे को सिरमौर पुलिस की एसआईटी (SIT) टीम ने 3 दिनों के भीतर इसी गांव के 34 वर्षीय आरोपी को दबोच कर मामले में बडी सफलता प्राप्त की है.

पुलिस अधीक्षक सिरमौर (SP Sirmour) रमन कुमार मीणा ने बताया कि संगड़ाह क्षेत्र के गांव चाढना में एक नेपाली मूल के व्यक्ति की 3 दिन पहले हत्या कर दी गई थी , जिसके तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए सिरमौर पुलिस (Police) ने 3 दिन में ही हत्या के आरोपी 34 वर्षीय कश्मीर सिंह निवासी गांव चढना को गिरफ्तार कर लिया है .

उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे पैसे के लेनदेन संबंधी बातचीत के दौरान कहासुनी हुई और इस दौरान यह कहासुनी लड़ाई झगड़े में बदल गई जिसके बाद कश्मीर सिंह ने नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या कर दी इस मामले में सिरमौर पुलिस की विशेष टीम करीब 100 लोगों से पूछताछ कर चुकी थी .

error: Content is protected !!