शहनाज़ भाटिया , अर्की : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की ) में शिक्षा संवाद आयोजित किया। शिक्षा संवाद कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस  अवसर पर एस.एम.सी. प्रधान टेकचंद एवं एस.एम.सी सदस्यों सहित विद्यार्थियों के लगभग सभी अभिभावकों ने भी भाग लिया।

शिक्षा संवाद कार्यक्रम में विद्यालय में चल रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें परीक्षा परिणाम व आने वाली परीक्षाओं तथा विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए चल रही विभिन्न गतिविधियों के ऊपर प्रकाश डाला और कोविड-19 के बढ़ते खतरे को भी साझा किया गया।

बच्चों के सर्वांगीण विकास के इस मुहिम को सार्थक करने हेतु प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने इस अवसर पर अंतर सदनीय प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन अभिभावकों के समक्ष करवाया। इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग से भगत सिंह सदन प्रथम, कल्पना चावला सदन द्वितीय , सावित्रीबाई फुले सदन तृतीय स्थान पर रहे।

वरिष्ठ वर्ग से कल्पना चावला सदन प्रथम, महात्मा गांधी सदन द्वितीय एवं सावित्रीबाई फुले तृतीय स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य  ने अनिल अरोड़ा प्रवक्ता जीव विज्ञान को प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।  शिक्षा संवाद के  सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने सभी अध्यापकों एवं अभिभावकों का धन्यवाद किया।

error: Content is protected !!