हाल ही में, ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने एलन मस्‍क के सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ (X) को बैन कर दिया है। यह बैन फेक न्‍यूज के मामलों में बढ़ती चिंताओं के कारण लगाया गया है। कोर्ट ने मस्‍क की कंपनी को 24 घंटे का समय दिया था कि वह एक अधिकारी को नियुक्त करके अपना पक्ष रखे, लेकिन कंपनी ने ऐसा नहीं किया। इसके परिणामस्वरूप, ब्राजील में ‘एक्स’ पर बैन लागू कर दिया गया है। अब, अगर कोई ब्राजील में ‘एक्स’ डाउनलोड करता है, तो उसे 50,000 रियाल (लगभग 7,47,465 रुपये) का जुर्माना हो सकता है। VPN का उपयोग करने पर यह जुर्माना और भी बढ़ सकता है।

‘एक्स’ (X) पर प्रतिबंध लगाने वाले अन्य देश

  1. चीन: चीन ने ‘एक्स’ (तब ट्विटर) को 2009 में बैन कर दिया था। वहां की सरकार पश्चिमी देशों के ऐप्स को पसंद नहीं करती है। इसके बाद, बीबो और वीचैट जैसे घरेलू ऐप्स लोकप्रिय हो गए।

  2. ईरान: ईरान ने भी 2009 में ‘एक्स’ (तब ट्विटर) पर बैन लगाया। वहां राष्ट्रपति चुनावों के बाद हुए प्रदर्शनों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

  3. तुर्कमेनिस्तान: तुर्कमेनिस्तान ने 2010 में ‘एक्स’ (तब ट्विटर) को बैन कर दिया था। इस देश में इंटरनेट उपयोग पर कई पाबंदियां हैं।

  4. नॉर्थ कोरिया: नॉर्थ कोरिया में ‘एक्स’ (तब ट्विटर) पर 2016 से बैन है। दिलचस्प बात यह है कि 2010 में वहां की सरकार ने ‘एक्स’ पर अकाउंट खोला था, लेकिन इसके बाद बैन लगा दिया गया। नॉर्थ कोरिया में फेसबुक पर भी प्रतिबंध है।

  5. म्‍यांमार: म्‍यांमार में 2021 से ‘एक्स’ (तब ट्विटर) पर बैन है। तख्तापलट के बाद सेना ने विरोधी आवाजों को दबाने के लिए यह कदम उठाया।

  6. रूस: रूस ने 2021 में ‘एक्स’ के उपयोग को सीमित कर दिया था। हालांकि, वहां लोग VPN का उपयोग करके इस प्लेटफार्म का उपयोग कर सकते हैं

  7. पाकिस्तान: पाकिस्तान ने 2024 में ‘एक्स’ (तब ट्विटर) पर बैन लगा दिया इसका कारण सुरक्षा संबंधी चिंताएं बताई गई हैं।

  8. वेनेजुएला: वेनेजुएला में भी ‘एक्स’ पर 10 दिनों के लिए बैन लगाया गया था, जो अभी भी जारी है।

यह भी पढ़ें : Xiaomi Mijia Multifunctional Electric Cooker 1.5L: आपकी रसोई के लिए एक अत्याधुनिक समाधान
यह भी पढ़ें : Google Play Store में नया अपडेट: एक साथ तीन ऐप्स डाउनलोड और अपडेट करने की क्षमता
error: Content is protected !!