भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार तेजी से विकसित हो रहा है और किआ मोटर्स इस सेगमेंट में अपनी सबसे नई और अत्याधुनिक SUV ‘किआ EV9 GT-Line AWD’ को 3 अक्टूबर 2024 को लॉन्च करने जा रही है। किआ EV9 का यह मॉडल न केवल देश की पहली इलेक्ट्रिक थ्री-रो SUV है बल्कि इसके एडवांस फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस इसे इलेक्ट्रिक वाहनों का नया राजा बनाने के लिए तैयार हैं।

किआ EV9 GT-Line AWD के फीचर्स:

EV9 GT-Line AWD वेरिएंट अनोखे डिज़ाइन और फीचर्स के साथ आता है, जो इसे अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों से अलग बनाते हैं। यह एसयूवी जीटी-लाइन व्हील्स, कस्टम बंपर और GT-लाइन बैजिंग के साथ पेश की जाएगी। इसमें छह और सात सीटों की कॉन्फ़िगरेशन दी गई है, लेकिन भारतीय बाजार के लिए छह-सीटर लेआउट की उम्मीद की जा रही है। इस वेरिएंट में ऑल-इलेक्ट्रिक सीटें, दूसरी पंक्ति के लिए लाउंज फंक्शन, वेंटिलेटेड सीट्स, मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS, और पावर बूट ओपनिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Maruti ने Alto और S-Presso में जोड़ा नया ‘स्मार्ट’ फीचर: जानें कैसे होगा रफ्तार में भी सुरक्षित!

किआ EV9 GT-Line AWD की पावरट्रेन और रेंज:

किआ EV9 GT-Line AWD के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 99.9kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो दो मोटर्स के माध्यम से 379bhp की पावर और 700Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज में 445 किमी की रेंज देने का दावा करती है, जिससे लंबी यात्राएं भी आसान हो जाएंगी। इसके साथ ही, यह 5.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ सकती है, और इसकी अधिकतम गति 200 किमी प्रति घंटा है।

किआ EV9 GT-Line AWD की चार्जिंग क्षमता:

किआ EV9 GT-Line AWD की चार्जिंग की बात करें तो 350kWh चार्जर के साथ बैटरी को मात्र 24 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही, इसे लॉन्च के समय होम वॉलबॉक्स चार्जर भी प्रदान किया जा सकता है, जिससे इसे घर पर ही चार्ज करना आसान होगा।

किआ EV9 GT-Line AWD की कीमत:

किआ EV9 की कीमत भारत में 90 लाख रुपये से लेकर 1.2 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। यह किआ का सबसे महंगा मॉडल होगा, जो एक पूरी तरह से निर्मित इकाई (CBU) के रूप में भारत में पेश किया जा रहा है। इसमें सभी टॉप-स्पेक फीचर्स शामिल होंगे, जो इसे लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।

error: Content is protected !!